मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हाई कोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का काफिला फंस गया। वकीलों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका और सर्किट हाउस में ताला लगा दिया। वकीलों का मान-मनौव्वल के लिए खुद केशव प्रसाद मौर्य सामने आए और वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से बात की, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में हाई कोर्ट की अलग बेंच की मांग पर गोलमोल जवाब देते रहे।