कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन चौथे दिन मंगलवार को भी जारी है.. दिल्ली के जंतर मंतर पर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन चल रहा है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार का विरोध किया जा रहा है साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है... धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं..