यूपी की सत्ता संभालने के बाद से लगातार एक्शन में चल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। उनकी अगवानी को लेकर पूरे मथुरा शहर को चमका दिया गया और स्वागत के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी गई। जहां उन्होंने मलिन बस्ती का दौरा किया, जहां कभी कभार झाड़ू लगती थी, वो मलिन बस्ती सीएम के आगमन पर चमक रही थी। इसके अलावा उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।