बिहार में चुनाव के बीच सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज की हुई हैं, इसकी तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। उससे पहले राज्य की नीतीश कुमार सरकार एक के बाद एक नई योजनाओं की घोषणाएं कर रही है। इसी बीच बिहार सरकार ने "मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना" की शुरुआत की है, जिसके तहत 18–28 वर्ष के युवाओं को इंटर्नशिप और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। योजना के तहत शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ₹4,000 से ₹6,000 तक Monthly इंटर्नशिप राशि और अतिरिक्त आजीविका सहयोग राशि दी जाएगी।
योजना का लाभ 18 से 28 वर्ष के युवा उठा सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 5,000 और अगले 5 वर्षों में एक लाख युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना मे 12वीं पास युवाओं को इंटर्नशिप करने पर हर महीने 4000 रुपये मिलेंगे। आईटीआई पास या डिप्लोमाधारी छात्र-छात्राओं को 5 हजार रुपये प्रति महीना दिए जाएंगे। ग्रेजुएशन करने के बाद इंटर्नशिप करने वालों को 6000 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।