सुरों की ये महफिल सजी है वाराणसी में, जहां सुरगंगा संगीत महोत्सव की 12वीं निशा शास्त्रीय संगीत के पुरोधा पंडित बलवंत राय भट्ट को समर्पित रही। शास्त्रीय संगीत की बयार जब बही, तो वहां मौजूद हर कोई झूम उठा। समारोह की पहली प्रस्तुति पंडित विष्णु मिश्रा का गायन रहा।