पूरा कश्मीर एक तरफ जहां हिंसा की आग में जल रहा है वहीं दूसरी तरफ आठवीं क्लास के बच्चे जकारिया यासीन भट्ट ने कामयाबी की वो मिसाल पेश की जो इसी कश्मीर की दूसरी तस्वीर सामने लाती है। कश्मीर के रहने वाले आठवीं क्लास के छात्र जकारिया यासीन भट्ट ने थंग-टा के खेल में पूरे विश्व में भारत का नाम उंचा किया है।