उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कोई भी न्यायाधीश लंबित मामलों को लेकर साक्षात्कार नहीं दे सकते। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि ‘क्या न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले से संबंधित लंबित मामले में एक समाचार चैनल में इंटरव्यू दिया था?’