उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 6 सीटों पर मनोनीत कोटे से सदस्यों का चयन जल्द होना है। मनोनीत कोटे से बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को सदन भेजने की तैयारी में है और इसके लिए नामों पर मंथन शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि मनोनीत कोटे की 6 सीटों के लिए 22 ऐसे नाम है, जिन पर चर्चा तेज हो गई है ।