पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। मलबा हटाते वक्त कई शव बरामद हुए। मलबे से अब तक 31 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में रोहतास जिले के भी चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल काराकाट प्रखंड के ग्राम अमरथा के निवासी हैं जो अपने गांव से एक साथ फैक्ट्री में काम करने के लिए गए थे।
तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।