बड़ौत के मुख्य बाजार में एक मारुति कार में देखते ही देखते अचानक से आग लग गई और कार धू-धू कर जल उठी। कार में अचानक से आग लगने से इलाके में अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये कि हादसे के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था।