एक दुल्हन ने मतदान के लिए अपनी शादी की रस्मों को आगे बढ़ा दिया है। ये मामला लखनऊ का है। मनीषा नाम की लड़की की शादी हुई हैं, लेकिन मनीषा ने फैसला लिया है कि वो 19 फरवरी को वोट डालने के बाद ही ससुराल जाएगी। उसके इस फैसले से ससुराल वाले भी सहमत हैं। दरअसल, रविवार को यूपी में तीसरे चरण का चुनाव होना है। नई नवेली दुल्हन मनीषा का कहना है कि चुनाव आयोग के अधिकारी उनसे मिलने के लिए आए थे। जिन्होंने बताया मतदान करना कितना जरूरी होता है, इसलिए मैंने वोटिंग करने का फैसला लिया है।