आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कृष्णा नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में 38 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने भवानी आइलैंड से भवानी संगम घाट जा रहे थे। हादसे में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।