गुरुग्राम के सेक्टर 15 में नौ अप्रैल को कुछ बदमाशों ने एक BMW, एक फॉर्च्यूनर कार और एक बीट कार को आग के हवाले कर दिया। घटना का खुलासा सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज से हुआ। बताया जा रहा है कि एसेंट कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने गाड़ियों में आग लगाई और फरार हो गए।