उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे पर बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। इलाहाबाद में पहले पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता नन्द गोपाल गुप्ता और उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता के बीजेपी में शामिल होने से और नन्द गोपाल गुप्ता नंदी को बीजेपी से टिकट मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था और अब इलाहाबाद के शहर पश्चिमी से सिद्धार्थ नाथ सिंह को टिकट मिलने से बीजेपी में एक बार फिर से विरोध की आवाज़ उठने लगी है । टिकट मिलने के बाद पहली बार सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद पहुंचे, जहां उन्हें अपने ही पार्टी से जुड़े नेताओ और कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ नाथ सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी ने इलाहाबाद से जुड़े लोगो को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को टिकट दिया गया है।