नोटबंदी के बाद कैशलेस अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक जनजागरण रैली निकाली। हाथ में बैनर पोस्टर लिए हुए इन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कैशलेस की मुहिम में प्रधानमंत्री का साथ देने का वादा किया और लोगों से पूरे शहर की अर्थव्यवस्था को कैशलेस और डिजिटल बनाने की अपील की।