बीजेपी के 'समर्थन के लिए संपर्क अभियान' के तहत अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में योगगुरु बाबा रामदेव से मिले और अपनी सरकार के चार साल का हिसाब सौंपा। बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की और कहा संकट के समय पीएम मोदी ने देश को रास्ता दिखाया।