यशवंत सिन्हा के बीजेपी छोड़ने के फैसले को लेकर बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यशवंत सिन्हा को निशाने पर लिया और कहा कि राजनीतिक महत्वकांक्षाएं पूरी नहीं होने से वे चिड़े हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि यशवंत सिन्हा को बीजेपी ने ज्यादा महत्तव दिया जिसकी वजह से उनमें अहंकार आ गया था।