फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद गौतम गंभीर को फिर जान से मारने की धमकी मिली, 'आईएसआईएस कश्मीर' से मिले धमकी वाले ई-मेल के बाद घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

Sun, 28 Nov 2021 01:40 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकी वाला ईमेल मिला है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी का यह तीसरा मेल है। गौतम गंभीर के अधिकारिक ईमेल अकाउंट पर उन्हें जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है इससे पहले भी उन्हें और उनके परिवार को धमकी मिली है।  गौतम गंभीर ने इस मेल के बाबत शिकायत पुलिस में की जिसके बाद से उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की तमाम एजेंसियां जांच में भी जुटी है।    आपको यह भी बता दें कि इस मेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र है। मेल में लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि दिल्ली पुलिस के भीतर भी हमारे जासूस मौजूद है। दिल्ली पुलिस में इस मेल के बाद से हड़कंप है। एक तरफ जहां गौतम गंभीर की सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं वहीं इस मेल में जासूसों का जिक्र होने पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें गौतम गंभीर ओल्ड राजेंद्र नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं और फिलहाल ईमेल पर धमकी मिलने के बाद उनके घर और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें