उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का आरोप लगा है कांग्रेस के पूर्व विधायक हरीश धामी पर । कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह जब मुख्यमंत्री मुनस्यारी में थे तो बीजेपी विधायक हिसाब दो,जवाब दो अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा प्रभारी जगत मार्तौलिया मिलने के लिए जा रहे थे । तभी हरीश धामी ने अपने गनमैन के साथ मिलकर बीजेपी विधायक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। फिलहाल मर्तोलिया की हालत को लेकर जिले भर में बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं। 24 घंटे के भीतर मारपीट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूरे जिले में उग्र आंदोलन की धमकी दी है ।