देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरन ने उत्तराखंड सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। रविंद्र जुगरन ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए हरीश रावत सरकार को निशाने पर लिया। जुगरन का कहना है कि सरकार ने क्लास टू श्रेणी के 66 पदों के लिए करवाई गई लिखित परीक्षा का जिम्मा गलत कंपनी के हाथ में सौंपा जिन्होंने इस परीक्षा के दौरान बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं अपनाई। जुगरन की माने तो अभ्यर्थी बड़ी संख्या में पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे लेकिन बाद में उन्हें उनकी उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी तक उपलब्ध नहीं करवाई गई।