शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर हमला बोला और उन्हें ‘15 फीसदी कमिशन वाला मंत्री’ बताया। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि साल 2009 से लेकर अब तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कमलनाथ को बचाते आ रहे हैं।