फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: टूटेगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी? विधायक रामेश्वर महतो ने खोला मोर्चा

Fri, 12 Dec 2025 08:32 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में आपसी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के करीबी विधायक रामेश्वर महतो ने उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व और नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। चर्चाएं तेज हैं कि रामेश्वर महतो मंत्री नहीं बनाए जाने से बेहद खफा हैं।

RLM के बाजोपट्टी विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियाँ जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता। आज का नागरिक जागरूक है-वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है।"

दरअसल, नीतीश सरकार में उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया था। इसी को लेकर भीतरखाने लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और अब विधायक का पोस्ट इन अटकलों को और मजबूत करता दिख रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें