फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results 2025: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताया बिहार में एनडीए को क्यों मिली बंपर जीत?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 18 Nov 2025 08:47 PM IST

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक पंडित हार-जीत का विश्लेषण करने में जुटे हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस और RJD के कई दिग्गज नेता बिहार चुनाव परिणाम पर सवाल उठा रहे है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के एक सांसद ने इसके उलठ बयान देते हुए बताया कि, बिहार में आखिर NDA को जीत क्यों और कैसे मिली?

कांग्रेस सांसद कार्ती चिदंबरम ने माना है कि बिहार में एनडीए की जीत में कई अहम फैक्टर रहे। कांग्रेस सांसद ने बताया कि एनडीए की सोशल इंजीनयरिंग और महिला मतदाताओं को लुभाने की रणनीति कारगर रही। कार्ती चिदंबरम ने कहा कि एनडीए ने कई छोटी पार्टियों से भी गठबंधन किया, जो समुदाय आधारित पार्टियां हैं और इनका वोटबैंक एनडीए को मिला। साथ ही मेरे विचार से 10 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजने की योजना एनडीए को महिलाओं का वोट मिला।

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने अपने बयान में कहा कि, AIMIM पार्टी भी अलग होकर चुनाव लड़ी और उसने कांग्रेस के पारंपरिक वोटबैंक में सेंध लगाई। इस तरह ये सिर्फ संतुलन की बात है, जिनके चलते ये नतीजे आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें