फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार के वोटर लिस्ट में दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम शामिल, कई बार मतदान भी किया

Sat, 23 Aug 2025 05:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR में गड़बड़ी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, बिहार के भागलपुर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से आईं दो महिलाओं के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों महिलाओं के पास आधार और वोटर आईडी कार्ड भी मौजूद हैं और उन्होंने कई बार मतदान भी किया है। मामला सामने आने के बाद गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का आदेश दिया। जिला प्रशासन ने बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-7 भरकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच के मुताबिक, दोनों महिलाएं भागलपुर के भीखनपुर मोहल्ले के टैंक लेन, गुमटी नंबर-3 में रहती हैं। एक का नाम इमराना खानम उर्फ इमराना खातून पति मोहम्मद इब्तुल हसन है, जबकि दूसरी फिरदौसिया खानम उर्फ फिरदौसिया खातून पति मोहम्मद तफजील अहमद है। दोनों मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खुशाब जिले के रंगपुर गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि फिरदौसिया जनवरी 1956 में तीन महीने के वीजा पर भारत आई थीं। वहीं, इमराना उसी साल तीन साल के वीजा पर भारत पहुंचीं। वीजा अवधि खत्म होने के बाद दोनों ने भारत में अवैध रूप से रहना शुरू कर दिया और स्थानीय लोगों से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने आधार और मतदाता पहचान पत्र बनवा लिए। जानकारी के अनुसार, दोनों ने वर्षों तक मतदान किया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें