फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'मेरे शब्दों में जो बगावत देखना...'; नीतीश कुमार के लिए बदले चिराग पासवान के सुर

Tue, 29 Jul 2025 06:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, एनडीए बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और परिणाम के बाद फिर से नीतीश ही सीएम बनेंगे।

इसके साथ ही चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, मेरे शब्दों में जो बगावत देखना चाहते हैं वे स्पष्ट हो लें कि बिहारी और सहयोगी होने के कारण वे मेरी चिंताएं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, जो लोग इस मंशा को रखते हैं कि NDA की ताकत को कमजोर करके वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक लेंगे, ऐसा कतई नहीं होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हम एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

बता दें कि, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयानों से सियासी घमासान मचा हुआ है। चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर बात करते हुए सरकार पर सवाल उठाए थे। चिराग ने हाल ही में बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीतीश की सरकार को समर्थन देने पर भी दुख जताया था। चिराग के इस बयान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया था। इससे पहले भी चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला था और सवाल उठाया था कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें