Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं रहे। बता दें कि, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन ही तेजस्वी यादव सदन में मौजूद रहे और विपक्ष के नेता चुने जाने के बावजूद सेशन की बाकी कार्यवाही से उन्होंने दूरी बना ली, जिसको लेकर अब वो भाजपा-JDU के निशाने पर आ गए।
इस बीच, बीजेपी की युवा विधायक मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में मौजूद न होने पर कहा, "उनको होना चाहिए था हम लोगों को कॉम्पिटिशन नहीं मिल रहा है। ऐसा लग रहा था सामने से कोई ऐसी बात हो जो हमें लगे कि ये ठोस बात है ताकि हमारे नेता उसका जवाब दे। मेरा आज पहला वाद विवाद वाला दिन था जो मैंने खुद देखा मैं सब ध्यान से सुन रही थी ऐसा लगा बहुत मेहनत करनी की जरूरत है।"
बता दें कि, बिहार विधानसभा में पहली बार वाद विवाद को सामने से देखने के बाद भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर का बयान काफी चर्चा में है। बुधवार को भी नेता प्रतिपक्ष विधान मंडल नहीं पहुंचे, जिसको लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने उनपर तंज कसा था।