मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद भाइयों को दूज का टीका करने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। अपने भाइयों को टीका लगाने के लिए सुबह से बहनों की लंबी कतारें लगने लगी थीं। जब जेल के फाटक खुले तो बहनों ने अपने भाइयों को टीका लगाया। जेल प्रशासन ने भाईदूज पर मिलाई के विशेष प्रबंध भी किए गए थे, ताकि दूर दराज से अपने भाइयों को टीका करने आई बहनों को परेशानी न हो।