फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा, 'क्या गारंटी है कि आयुर्वेद सभीबीमारियों को ठीक कर देगा'

Wed, 24 Aug 2022 11:28 AM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एलोपैथी इलाज और वैक्सीनेशन के खिलाफ बाबा रामदेव के बयान को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। चीफ जस्टिस (CJI) एनवी रमणा ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि बाबा रामदेव को दूसरी चिकित्सा पद्धति पर सवाल उठाने से परहेज करना चाहिए। एलोपैथी डॉक्टर्स पर बयानबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव से कई सवाल किए हैं। कोर्ट ने एलोपैथी और इसके अभ्यास करने वाले डॉक्टरों को बदनाम करने की कोशिश करने वाले विज्ञापनों के संबंध में बाबा रामदेव की खिंचाई की। केंद्र से बाबा रामदेव को ऐसे बयान देने से रोकने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने कहा, 'बाबा रामदेव एलोपैथी डॉक्टरों पर आरोप क्यों लगा रहे हैं? उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया यह अच्छा है, लेकिन उन्हें अन्य प्रणालियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें