मुंबई में चल रहे 'विश्व शांति और सद्भाव सम्मेलन' में योग गुरु बाबा रामदेव और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के बीच कुछ हंसी-मजाक माहौल नजर आया। अपने संबोधन के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बाबा रामदेव का स्टेज पर बुलाया और प्यार उनकी दाढ़ी खींची, जिसके बाद दोनों के हंसी ठहाके लगाने लगे। वहीं दलाई लामा के कहने पर बाबा रामदेव ने उन्हें 'नउली क्रिया' करके दिखाया। वहीं सम्मेलन में अपने संबोधन में बाबा रामदेव चीन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 'हम शांति के दूत है, हम शांति की बात करते है, लेकिन चीन शांति की बात नहीं सुनता है।