अमर उजाला समाचार पत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर देहरादून के आराघर चौक का नाम रखा गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को अतुल माहेश्वरी चौक का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमर उजाला की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अमर उजाला राज्य का पहला अखबार है जिसने सच के साथ पाठकों के बीच अपनी पैठ बनाई है।