एटीएस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो सेना की सूचना लीक करने का काम कर रहा था।पुलिस के मुताबिक यूपी के हरदोई और सीतापुर के पांच थानों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।इनसे पूछताछ के आधार पर दिल्ली से गुलशन नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक गुलशन नाम का ये शख्स IITJEE कोचिंग में अध्यापक है और इंटर सर्विस एजेंसी का संचालक भी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक दिल्ली और मध्य यूपी का नेटवर्क पकड़ा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।