ओवैसी ने कहा कि इस तरह के मुद्दे देश को कमजोर करते हैं और भाजपा नेताओं को ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, चीन से संबंधित मुद्दे जैसी समस्याएं हैं। लेकिन उन्होंने इसके लिए (धार्मिक स्थलों के सर्वेक्षण) लोगों को काम पर लगा दिया। मैंने बाबरी मामले में फैसले के बाद पहले ही कहा था कि अब इस तरह की और घटनाएं सामने आ सकती हैं।’’