दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्थान के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने सदन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हंगामा मचा रखा है और ये लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। ये समझ नहीं आ रहा है कि बिश्नोई वहां से कैसे एक्सटॉर्शन रैकेट चला रहा है।