मेरठ के टाउन हॉल में रैपिड सर्वे की ट्रेनिंग के लिए बुलाई गई आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने सर्वे करने से साफ इंकार कर दिया। आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की मांग है कि पहले नगर निगम अधिकारी उन्हें 2011 जनगणना ड्यूटी का भुगतान करें तभी, आगे का कोई भी दूसरा काम किया जाएगा।