ओडिशा में पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। राजधानी भुवनेश्वर में एक निर्माणाधीन पुल हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर शुरु हुए राहत-बचाव कार्य के बीच शासन ने दो इंजीनियर निलंबित कर दिए हैं जबकि इस हादसे के कारणों को लेकर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।