गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ घोषणाएं की। अमित शाह ने बताया कि 16 सितंबर 2018 को बीजेपी की सभी इकाइयों में अटल जी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि कार्यांजलि देकर मनाई जाएगी। साथ ही बीजेपी 17 से 25 सितंबर तक पूरा सप्ताह अटल जी की याद में 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाएगी। इसके अलावा 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।