‘मिशन 2019’ की तैयारी में जुटे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को लखनऊ पहुंचे। यहां सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुई प्रेस वार्ता में अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी जैसी उप्लब्धियों का बखान किया। साथ ही बिहार में महागठबंधन तोड़ने के आरोप पर भी शाह ने जवाब दिया।