बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। समापन सत्र के दौरान नुवा बाट के व्हीलचेयर रेस, रिले रेस, रस्साकसी सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं का फाइनल मुकाबला देखा। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि ओलंपिक नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम करेगा। बस्तर ओलंपिक लाखों आदिवासी युवाओं को गलत रास्ते में जाने से रोकेगा और उन्हें भारत निर्माण से जोड़ेगा। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि भारत 2026 तक माओवाद मुक्त होगा।