मेरठ में हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज 10 मई को क्रांति दिवस पर हुआ। सुबह औघड़नाथ मंदिर में शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि 10 मई से 15 अगस्त तक अमर उजाला की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पिछले आठ सालों से ‘मां तुझे प्रणाम’ महाअभियान का सफर चलता आ रहा है।