इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तीन लोगों के योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर आतिशबाजी और मिठाई खिला कर खुशी मनाई। उपेंद्र तिवारी, रीता बहुगुणा जोशी और प्रतापघर के मोती सिंह ये तीनों कद्दावर नेता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं और योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा मिला है।