शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ की घटना के बाद एयर इंडिया ने उपद्रवी यात्रियों से निपटने के लिए सख्त नियम बनाया है। एअर इंडिया ने अपने प्रस्ताव में किसी भी यात्री की वजह से हवाई जहाज उड़ाने में देरी होने पर लाखों रुपये के जुर्माने का प्रावधान रखा है। इस बारे में एअर इंडिया ने प्रस्ताव तैयार कर लिय़ा है और इसे लागू करने के बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है।