भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुलाकात को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी बीच नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और नीरव मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी 2013 में नीरव मोदी से एक होटल में मिले थे। हालांकि, कांग्रेस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि नीरव करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी है।