एक पैसेंजर ट्रेन में बम की अफवाह के बाद उसे आगरा में रोक लिया गया। पुलिस के मुताबिक आगरा-इटावा पैसेंजर में बम की खबर मिली थी, इसके बाद आगरा सिटी स्टेशन पर ट्रेन को खाली कराया गया। जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड ने पूरी ट्रेन की तलाशी ली। अधिकारियों ने तब राहत की सांस ली जब तलाशी में ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।