फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरबी हादसे के बाद कांग्रेस ने गुजरात में बनाया बड़ा प्लान

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 02 Nov 2022 03:24 PM IST

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर ज्यादातर राजनीतिक दल कोई भी चुनावी और पॉलिटिकल बयानबाजी नहीं कर रहे हैं। लेकिन गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनावों में मोरबी पुल हादसा एक बहुत बड़ा चुनावी मुद्दा बनने वाला है। बीती रात तो कांग्रेस ने पूरे गुजरात में सभी जिलों में मोमबत्तियां जलाकर मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और आगे की रणनीति का इशारा भी कर दिया है। गुजरात में शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मोरबी में हुए पुल हादसे पर सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। गुजरात के मोरबी में हुए बड़े हादसे के बाद अब इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार और भ्रष्टाचार के सिस्टम पर चोट की जाने लगी है। इसको लेकर सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि कई सामाजिक संगठन भी जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप का दौर लगाने लगे हैं। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तो मोरबी घटनाक्रम पर राज्य सरकार को घेरने का पूरा खाका तैयार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें