बिपरजॉय तूफान गुरुवार 15 जून की रात 11.30 बजे के करीब गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ तट से टकरा गया. तट से टकराने के बाद लगातार तूफान की रफ्तार कम हो रही है. जखाऊ और मांडवी समेत कच्छ और सौराष्ट्र के ज्यादातार हिस्सों में इस वक्त तेज बारिश हो रही है. अब ये तूफान राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है।