सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह पार्टी के वायरल कैंपेन या मीम आधारित राजनीति नहीं, बल्कि उसका सोशल मीडिया संकट है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और फिलहाल वह अपने अकाउंट तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं।