पंजाब में जीत के बाद अब आप गुजरात में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव से पहले ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के भरूच में एक जनसभा संबोधित किया और इसी बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के साथ गठबंधन किया।