आगरा की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची पीएम मोदी की मदद का इंतजार कर रही है। इस बच्ची का नाम बेबो है, जो थैलीसीमिया की बीमारी से जूझ रही है। बता दें कि बेबो के पिता संतोष स्कूल वैन ड्राइवर है, घर में खाने को लाले है, बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। जब उसकी वैन में आने-जाने वाले स्कूली बच्चों ने उसे पीएम मोदी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के बारे में बताया। तो संतोष ने पीएमओ में चिट्ठी लिखकर मदद मांगी। संतोष ने कहा, मैंने सुना है पीएम सबकी मदद करते हैं, मैं आशा करता हूं कि वो मेरी भी मदद करेंगे।