वाराणसी में शनिवार को हाई हॉर्स पावर के रेल इंजन ‘प्रताप’ का लोकार्पण किया गया। डीजल रेल इंजन कारखाना में 2000वें हाई हॉर्स पावर रेल इंजन को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने हीर झंडी दिखाई। रेल राज्य मंत्री ने रेल इंजन ड्राइवर कक्ष और डीजल रेल इंजन कारखाने का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने डीरेका के चल रहे विस्तारीकरण परियोजना के सेकेंड फेज और विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इस मौके पर मनोज सिन्हा ने बताया कि डीरेका द्वारा 4500 हार्स पॉवर के इंजन बनाने के बाद पहली बार 6000 हार्सपावर इंजन बनाने का भी काम शुरू कर दिया गया है।