सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के त्राल सेक्टर में जाकिर मूसा ग्रुप के तीन आतंकियों को मार गिराया। ये सभी अलकायदा के आतंकी थे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने जहां तीन आतंकियों को मार गिराया वहीं दो और आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। जांच अभियान के साथ ही पूरे पुलवामा जिले में इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिए गए।